दूसरी बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पंजाब आने और सीएम मान के वहां उपस्थित ना होने पर विवाद ।

चंडीगढ़ ( जीरोलाइम अमरजीत धीमान)पजाब की राजनीति में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच में कई मौकों पर तकरार देखने को मिल जाती है. अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पंजाब आने और सीएम मान के वहां उपस्थित ना होने पर विवाद खड़ा हो गया है.
राज्यपाल इस बात से खफा हैं कि देश की महामहिम पंजाब आईं और सीएम उनके स्वागत में नहीं पहुंचे. बनवारीलाल परोहित ने एक बयान जारी कर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है.
राष्ट्रपति के आगमन पर नहीं आए थे, इसलिए मैंने इसको पॉइंट आउट किया था. इसमें कोई राजनीति नहीं थी. इस बार भी जब राष्ट्रपति आईं तो भगवंत मान नहीं पहुंचे. हालांकि इस बार राष्ट्रपति हरियाणा के दौरे पर थीं, लेकिन चंडीगढ़ राष्ट्रपति आई थीं, अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान आते तो अच्छा होता. अब राज्यपाल का ये बयान साफ दिखाता है कि उन्हें भगवंत मान का ये रवैये पसंद नहीं आ रहा है.
जानकारी के लिए बता दें कि इस समय गुजरात चुनाव की वजह से भगवंत मान कई मौकों पर उस राज्य का दौरा कर रहे हैं. उनका काफी समय वहां प्रचार में निकल रहा है. इससे पहले भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंजाब आई थीं, तब सीएम पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे. उस समय भी विपक्ष ने उसे एक बड़ा मुद्दा बनाया था.
पिछली बार जब द्रौपदी मुर्मू पंजाब आई थीं, तब राज्य में एयरफोर्स डे पर एयर शो का कार्यक्रम रखा गया था. पहले वो कार्यक्रम दिल्ली में होना था, लेकिन बाद में चंडीगढ़ शिफ्ट कर दिया गया. उस प्रोग्राम में क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची थीं, ऐसे में सीएम का वहां मौजूद होना प्रोटोकॉल के लिहाज से जरूरी था. लेकिन मान उस समय गुजरात में प्रचार कर रहे थे. तब राज्यपाल ने सीएम मान पर निशाना साधा था और इसे राष्ट्रपति का भी अपमान बताया था. अब एक बार फिर जब मुर्मू पंजाब आईं तो राज्यपाल को ये बात स्वीकार नहीं रही कि सीएम भगवंत मान वहां उपस्थित नहीं रहे. अभी के लिए आम आदमी पार्टी या फिर सीएम मान की तरफ से इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

you
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com