ज्ञानी हरप्रीत सिंह की जगह””” ज्ञानी रघुवीर सिंह को श्री अकाल तख्त साहिब का जत्थेदार नियुक्त।

अमृतसर ( ज़ीरो लाइन: GS SANDHU) पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है. यहां श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह अपने पद से हट गए हैं. उनकी जगह अब ज्ञानी रघुवीर सिंह अकाल तख्त साहिब के नए जत्थेदार होंगे.
दरअसल SGPC की इमरजेंसी जनरल मीटिंग बुलाई गई थी. इसी मीटिंग में ज्ञानी हरप्रीत सिंह की जगह ज्ञानी रघुवीर सिंह को श्री अकाल तख्त साहिब का जत्थेदार नियुक्त किया गया.

इससे पहले ज्ञानी रघुवीर सिंह श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार के तौर पर काम कर रहे थे. ये जिम्मेदारी अब ज्ञानी सुल्तान सिंह को मिल गई है. यानीज्ञानी सुल्तान सिंह श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार के रूप में सेवा करेंगे. वहीं ज्ञानी हरप्रीत सिंह अभी भी श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार के तौर पर काम करते रहेंगे.

ज्ञानी हरप्रीत सिंह की इच्छा का किया सम्मान- SGPC के प्रमुख प्रोफेसर हरजिंदर सिंह

इस सिलसिले में एजीपीसी के प्रमुख प्रोफेसर हरजिंदर सिंह दामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने केवल श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार के रूप में सेवा करने की इच्छा जताई है. ऐसे में उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए उन्हें केवल श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार पद की जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने बताया कि हरप्रीत सिंह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं और भारत वापस आ रहे हैं.
नाराज चल रहे थे अकाली दल के नेता

बता दें, पंजाब शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल और दूसरे नेता ज्ञानी हरप्रीत सिंह से नाराज चल रहे थे. जानकारी के मुताबिक ये नाराजगी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की सगाई कार्यक्रम में शामिल होने और शिरोमणि अकाली दल को लेकर बयानबाजी करने के चलते थी. इसके अलावा उनके अकाली दल के सिख पंथक मुद्दों से भटकने जैसे बयानों को लेकर भी अकाली दल के नेता नाराज थे. ऐसे में उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पद से हटाने को लेकर चर्चा हो रही थी. हालांकि अब उन्होंने स्वेच्छा से ही इस पद को छोड़ दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

you
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com