हज यात्रा के लिए 15 लाख से अधिक मुसलमान पहुंचे मक्का

मक्का (न्यूज़ नेटवर्क) मुस्लिम तीर्थयात्री हज यात्रा को लेकर सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का पहुंच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार तक 15 लाख से अधिक विदेशी तीर्थयात्री दुनिया भर से पहुंच चुके हैं। इनमें अधिकांश हवाई मार्ग से आए हैं। आधिकारिक तौर पर तीर्थयात्रा शुक्रवार को शुरू होगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस साल तीर्थयात्रियों की संख्या 2023 से अधिक हो जाएगी। 2023 में यह 18 लाख के करीब थी। 2019 में 24 लाख से अधिक मुसलमानों ने तीर्थयात्रा की थी।
इजरायल और हमास के बीच चले आ रहे युद्ध के कारण गाजा पट्टी के फलस्तीनी इस साल हज के लिए सऊदी अरब की यात्रा पर नहीं पहुंच पाए हैं। हज इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है। शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम मुसलमानों को अपने जीवन में कम से कम एक बार इसे हज करना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

you
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com