इटली के पास बड़ा हादसा, दो नावों के डूबने से 11 प्रवासियों की मौत; 60 से अधिक लापता

रोम (इटली) इटली के दक्षिणी समुद्री तट पर दो नावों के डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग लापता हैं। इनमें 26 बच्चे भी शामिल हैं। यह सभी प्रवासी थे। सहायता समूहों, तटरक्षक अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने यह जानकारी दी। एक नाव लीबिया से रवाना और दूसरी तुर्किये से रवाना हुई थी। इसमें बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, मिस्र और सीरिया के लोग सवार थे।
नाव के डेक में फंसे मिले 10 शवः नादिर बचाव नाव का संचालन करने वाले जर्मन सहायता समूह RESQSHIP ने जानकारी दी है कि उसने डूबती हुई लकड़ी की नाव से 51 लोगों को निकाला है। इनमें दो बेहोश थे। नाव के निचले डेक में 10 शव फंसे मिले। सहायता समूह ने बताया कि जीवित बचे लोगों को इतालवी तटरक्षक बल को सौंप दिया गया है।
यहां हुआ दूसरा हादसाः दूसरी नाव दुर्घटना इतालवी क्षेत्र कैलाब्रिया से लगभग 200 किलोमीटर पूर्व में हुई। यह नाव तुर्किये से रवाना हुई थी। मगर आग लगने के बाद समुद्र में पलट गई। इस हादसे में 66 लोग लापता हैं। एक महिला का शव मिला है। वहीं 11 लोगों को इतालवी तटरक्षक बल ने बचा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

you
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com