पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पंजाब में अगले दो दिन बारिश के आसार, तीन डिग्री तक गिरेगा पारा

जालंधर/चंडीगढ़ (ज़ीरो लाईन न्यूज़) विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से बुधवार को पंजाब के कई हिस्सों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश हो सकती है। वीरवार को भी मौसम सुहावना बना रह सकता है। बारिश से तापमान में 2 से तीन डिग्री की गिरावट भी आ सकती है।
मंगलवार को गर्मी से किसी तरह की राहत नहीं मिली। मैदान से लेकर पहाड़ तक 40 डिग्री से ऊपर के तापमान में तपे। पंजाब में समराला 45.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। हालांकि, बीते दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट रही, लेकिन अब भी ये सामान्य से 5.2 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में भी 0.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह भी सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक बना है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बारिश के साथ ही लू का भी यलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

you
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com