दिल्ली में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली लोगों को राहत

नई दिल्ली (ज़ीरो लाईन न्यूज़) दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार दोपहर कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी से थोड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही उत्तर भारत के अन्य इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आने से लोगों को सुकुन मिला है। दूसरी तरफ मानसून भी उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को मानसून बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के बड़े भूभाग में पहुंच गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 30 जून तक बारिश के पहुंचने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

you
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com