जालंधर पश्चिम उपचुनाव में आप के मोहिंदर भगत 37,325 मतों से जीते

जालंधर (दविंदर कुमार) जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव पर 10 जुलाई को मतदान हुुआ था। उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को मैदान में उतारा था। वहीं कांग्रेस ने सुरिंदर कौर और भाजपा ने शीतल अंगुराल को टिकट दिया था। जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट शीतल अंगुराल के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। भाजपा ने उन्हें उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया था। जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने जीत लिया है। उपचुनाव में चल रही परंपरा इस बार भी बरकरार रही और सत्तापक्ष के हाथ ही जीत की चाबी लगी। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और दोपहर तक पूरी तस्वीर साफ हो गई ओर आप प्रत्याशी मोहिंदर भगत 37,325 मतों से विजयी घोषित किए गए।
उपचुनाव में मिली जीत पर हरपाल चीमा बोले-लोग आप के साथ: उपचुनाव में आप की जीत पर पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मैं जालंधर पश्चिम के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। लोग आप पार्टी के साथ हैं। हम पंजाब के लोगों के लिए और उनके पक्ष में काम कर रहे हैं तथा भविष्य में भी करते रहेंगे। कांग्रेस ने 1975 में आपातकाल लगाकर बहुत बड़ी गलती की थी। उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी। अब भाजपा को भी संविधान बदलने के अपने प्रयासों की कीमत चुकानी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

you
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com