दुनियाभर में बंद पड़े कम्प्यूटर और लैपटॉप; माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में खराबी, बैंक और एयरलाइंस की सर्विसेज पर भी असर

नई दिल्ली (टेक्नोलॉजी संवाददाता) दुनियाभर के माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को अपने कम्प्यूर और लैपटॉप में विंडोज (Windows) की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, कम्प्यूटर और लैपटॉप ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) की प्रॉब्लम फेस कर रहे हैं। जिसके चलते सिस्टम कई बार रिस्टार्ट हो रहे हैं। इसका असर दुनियाभर के कई सेक्टर पर हुआ है। इसमें बैकिंग, एविएशन, स्टॉक एक्सचेंज, लाइव टेलिकास्ट शामिल हैं। माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के चलते लंदन स्टॉक एक्सचेंज की सर्विसेज बंद हो गई हैं।
इस मामले में साइबर सिक्योरिटी कंपनी क्राउडस्ट्राइक ने एक अपडेट जारी किया था, जिसके बाद MS विंडोज पर चलने वाले सभी कंप्यूटर्स और लैपटॉप अचानक क्रैश कर रहे हैं। लैपटॉप काम करते हुए अचानक से बंद हो रहा है। स्क्रीन पर एक मैसेज आ रहा है जिसमें लिखा है- ‘कम्प्यूटर प्रॉब्लम में है। इसे रीस्टार्ट की जरूरत है।’ इस प्रोसेस को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) बताया गया है।
माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को क्या-क्या प्रॉब्लम आ रहीं?
>> माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में आई इस प्रॉब्लम का असर कंपनी से जुड़ी कई सर्विसेज पर हुआ है। यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट 360, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज, माइक्रोसॉफ्ट टीम, माइक्रोसॉफ्ट Azure, माइक्रोसॉफ्ट स्टोर और माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड-पावर्ड सर्विस में प्रॉब्लम फेस करना पड़ रही है।
>> माइक्रोसॉफ्ट 365 में खराबी की 900 से ज्यादा रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। 74% यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट स्टोर में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं 36% यूजर्स को ऐप में प्रॉब्लम आ रही है। इसके अवाला भी कंपनी से जुड़े अन्य प्लेटफॉर्म पर प्रॉब्मल की बातें सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

you
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com