महानगर में हर्षोल्लास से मनाई गई ईद, सांसद चन्नी सहित कई हस्तियों ने की शिरकत

जालंधर (दविंदर कुमार) आज मुस्लिम भाईचारे द्वारा ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। यह त्योहार जालंधर में भी मनाया गया। इस मौके पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पुलिस के उच्च अधिकारियों के अलावा शहर की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुई। उन्होंने मुस्लिम भाईचारे के लोगों के साथ ईद की खुशी मनाई और एक दूसरे के गले मिल कर बधाई दी।
इस मौके पर जालंधर से नए चुने गए सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, ए.डी.जी.पी. एम.एफ. फारूकी के अलावा शहर की अन्य प्रमुख हस्तियों ने इसमें भाग लिया और एक साथ ईद की खुशियां सांझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

you
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com