भोजपुरी एक्ट्रेस पूजा गांगुली संग शादी के बंधन मे बंधे कुलदीप कुमार

मुंबई (एंटरनेंटमेंट डेस्क) भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर कुलदीप कुमार अपनी निजी जिंदगी को लेकर हेडलाइन्स में आ गए हैं। उन्हें लेकर चर्चा जोरों पर है कि वो शादी के बंधन में बंध गए हैं। दुल्हे के जोड़े में सजे-धजे उनकी फोटो भी सामने आई है, जिसमें उन्हें दुल्हन बनीं एक्ट्रेस पूजा गांगुली के साथ देखा जा सकता है। दरअसल, कुलदीप और पूजा गांगुली की शादी का मामला रियल का नहीं रील का है।
दरअसल, एक्टर कुलदीप कुमार और एक्ट्रेस पूजा गांगुली अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘प्रोडक्शन नं 1’ में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में दोनों ही लीड रोल में हैं। ऐसे में फिल्म में दोनों कलाकारों को लेकर मेकर ने शादी का सीक्वंस रखा है, जिसे हाल ही में सूट किया गया है। इसके सेट से ही पूजा गांगुली और कुलदीप की फोटो सामने आई है। इसमें दोनों ही एक्टर्स दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में साथ में खूब जंच रहे हैं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री देखना बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस जोड़ी पर रोमांटिक सीन भी फिल्माए गए हैं। फिल्म का निर्माण रिलफील एटरटेनऱ फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है।
आपको बता दें कि कुलदीप और पूजा गांगुली अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म की शूटिंग इन दिनों बोकारो, झारखण्ड के मनोरम जगहों पर कर रहे हैं। फिल्म में इनकी शादी का सीक्वंस भी हाल ही में शूट किया गया है। अब तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसके निर्माता ललित कुमार शर्मा हैं। निर्देशक सुमित सागर, संगीतकार राकेश पांडेय, गीतकार संजय स्नेही,संवाद एबी मोहन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

you
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com