अर्जुन की बर्थडे पार्टी में नहीं नजर आईं मलाइका, फैंस बोले- पक्का ब्रेकअप हो गया

मुंबई (जीरो लाइन नेटवर्क) अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को लेकर लंबे समय से खबर आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि दोनों में से किसी ने इस खबर की पुष्टि नहीं की। हालांकि अब ये बात सच होती नजर आ रही है। 26 जून को अर्जुन कपूर का 39वां जन्मदिन था और उन्होंने इस दिन ग्रैंड पार्टी की, जिसमें बॉलीवुड से जुड़े लोग और परिवार वाले शामिल हुए, लेकिन मलाइका नदारद दिखीं।
अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में आदित्य रॉय कपूर, जान्हवी कपूर, वरुण धवन, संजय कपूर, महीप कपूर समेत कई स्टार्स पहुंचे थे, लेकिन मलाइका कहीं नजर नहीं आईं। जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है और ये बात वह लोग दुनिया से छिपा रहे हैं।
बता दें कि लंबे समय से दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें आ रही हैं। इसी बीच मलाइका ने कई बार इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर की, जो उनके रिश्ते में आई दरार की तरफ इशारा करती हैं। कुछ हफ्ते पहले मलाइका ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था, “सिर्फ वही लोग आपकी लाइफ में डिजर्व करते हैं जो आपको प्यार देते हैं और आपकी रिस्पेक्ट करते हैं।”
सालों तक साथ रहने के बाद हुए अलग?
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान साल 2017 में एक दूसरे से अलग हो गए थे और उसके कुछ समय बाद से ही मलाइका और अर्जुन का अफेयर शुरू हुआ था। दोनों अकसर साथ में स्पॉट किए जाते थे और 2019 में उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। इनकी बात परिवार तक भी पहुंची थी और कई बार इनकी शादी की अफवाह भी उड़ी, लेकिन अब लगता है कि शायद ये रिश्ता खत्म हो चुका है।
मलाइका ने 25 जून को करिश्मा कपूर के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, लेकिन अर्जुन के जन्मदिन पर न तो वह खुद नजर आईं और न उन्होंने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट शेयर किया। ऐसे में फैंस ये सोचने पर मजबूर हैं कि इनके रिश्ते में दरार आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

you
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com