ट्रक की चपेट में आई महिला: मौके पर हुई मौत, आरोपी ड्राइवर फरार

जालंधर (सुभाष शर्मा) पंजाब के जालंधर में पुरानी दाना मंडी के अंदर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान मुनिया के रूप में हुई है, वह कई सालों से दाना मंडी के अंदर रह रही थी।
मामले की जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने मुनिया के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जालंधर सिविल अस्पताल भेज दिया है। मुनिया के साथ दाना मंडी में रह रही महिला नीलो ने बताया कि मुनिया मेरी दूरी की बुआ लगती है। वह कई सालों से मुनिया के साथ रह रहे थे। दोनों दाना मंडी में अनाज चुनने का काम करते थे। आज सुबह मुनिया रोजाना की तरह दाना मंडी में मौजूद थी। इसी दौरान ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद उसकी मौत हो गई।
सीसीटीवी के आधार पर होगी ड्राइवर की पहचानः जानकारी के अनुसार, जब मुनिया की मौत हो गई तो ट्रक चालक तुरंत घटनास्थल से फरार हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने ट्रक चालक का पीछा भी किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाए। आरोपी ट्रक चालक काफी तेज गति से ट्रक चला रहा था। जिसके चलते वह भागने में कामयाब हो गया। आरोपी दाना मंडी से मकसूदा की तरफ फरार हो गया। अब थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इलाके के सीसीटीवी के आधार पर ट्रक का रिकॉर्ड निकलवा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

you
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com