जमीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों से पंजाब सरकार ने जून माह में कमाए 453 करोड़

चंडीगढ़ (अमरजीत धीमान) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने एक और प्राप्ति दर्ज की है। पंजाब में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों से पंजाब सरकार के खजाने में जून 2024 दौरान रिकार्ड 42 प्रतिशत ज़्यादा आमदन आई है। राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा है कि पंजाब निवासियों को पारदर्शी, साफ. सुथरी और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य लक्ष्य है और इससे राज्य की आमदन में लगातार विस्तार हो रहा है। जिम्पा ने बताया कि जून 2024 में स्टैंप और रजिस्ट्रेशन अधीन पंजाब सरकार को 452.96 करोड़ रुपए की आमदन हुई है, जो कि साल 2023 के जून महीने की अपेक्षा 42 प्रतिशत ज़्यादा है।
जून 2024 में यह आमदन 319.33 करोड़ रुपए थी। जिम्पा ने बताया कि मई 2024 में भी 526.36 करोड़ रुपए सरकारी खजाने में आए जबकि मई 2023 में यह रकम 430.63 करोड़ रुपए थी। पिछले साल के मुकाबले यह विस्तार 22 प्रतिशत बनता है। उन्होंने कहा कि राज्य की आमदन में लगातार विस्तार हो रहा है और स्टैंप और रजिस्ट्रेशन के अंतर्गत बड़ी रकम सरकार के खजाने में आ रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के काम को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए पंजाब सरकार पहले दिन से ही सार्थक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में हकूमत संभालने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया था जिसके सार्थक नतीजे सामने आ रहे है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग के कामों संबंधित शिकायत दर्ज करवाने के लिए भी नंबर 8184900002 जारी किया गया है। एनआरआईज़ राजस्व विभाग सम्बन्धित अपनी शिकायतें 9464100168 नंबर पर दर्ज करवा सकते हैं। यह नंबर सिफऱ् लिखित शिकायत के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

you
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com