यूथ कांग्रेस जालंधर के प्रधान अंगद दत्ता को लेकर हाईकमान सख्त

यूथ कांग्रेस जालंधर शहरी इकाई में टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि यूथ कांग्रेस जालंधर के प्रधान अंगद दत्ता को लेकर हाईकमान सख्त फैसला ले सकता है।
अगर ऐसा हुआ तो इसके बाद जालंधर की राजनीति में समीकरण एकदम बदल जाएंगे।बता दें कि, यूथ कांग्रेस पंजाब के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों ने दीपक खोसला को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस वजह से भी टकराव की स्थिति बढ़ गई है और दोनों युवाओं नेताओं में प्रतिस्पर्धा सी हो रही है। इन कारणों से पार्टी में बढ़ रहे विवाद को रोकने के लिए हाईकमान पिछले कुछ समय के दौरान कानूनी कारणों की वजह से सक्रिय ना रहने वाले अंगद दत्ता को कारण बताओ नोटिस जारी कर सकती है।
वहीं दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि अंगद दत्ता को उनके पद से निलंबित किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि दीपक खोसला ने भी चेतावनी दे दी है कि अगर अंगद पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। इस वजह से पार्टी

इस्तीफा दे देंगे। इस वजह से पार्टी हाईकमान भी अब दुविधा में फंस गया है।पंजाब यूथ कांग्रेस प्रधान ने भी इसे नाक का सवाल बना लिया है और दत्ता पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। वहीं अगर अंगद दत्ता पर कार्रवाई होती है तो वह पार्टी भी छोड़ सकते हैं। इसके बाद उनके लिए आम आदमी पार्टी में शामिल होने का विकल्प भी खुला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

you
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com