पंजाब शिकायत निवारण रैंकिंग में देश में टॉप : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ (अमरजीत धीमान) पंजाब सरकार ने शिकायत निवारण रैंकिंग में पूरे देश में टॉप स्थान हासिल किया है। इस इंडेक्स के लिए 1 जनवरी 2024 से 30 जून तक की अवधि का डेटा उपयोग किया गया है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्राप्त 20 हजार से अधिक शिकायतों के निवारण में 62.27% स्कोर के साथ पंजाब ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।
पंजाब के प्रशासकीय सुधार और जन शिकायत विभाग के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। आगे भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे।
इस रैंकिंग देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश शामिल थे। इस इंडेक्स में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का चुनाव मुख्य रूप से दो पहलुओं शिकायतों का समयबद्ध निपटारा और निपटारे की गुणवत्ता के आधार पर किया गया है ।
इस इंडेक्स के लिए सख्त मापदंड तैयार किए गए थे। जिनमें 30 दिनों के भीतर शिकायतों के निपटारे का प्रतिशत, शिकायतों के समाधान का प्रतिशत और नागरिक फीडबैक शामिल है। नागरिक सरकार के पोर्टल https://connect.punjab.gov.in के माध्यम से या टोल-फ्री नंबर 1100 पर कॉल करके या किसी भी सेवा केंद्र पर पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
पंजाब गत समय से लोगों की शिकायतों को पहल के आधार पर निपटाने के लिए काम कर रहा है। पंजाब के अधिकारियों और मंत्रियों की टीम ने लोकसभा चुनाव से पहले दक्षिण के राज्यों का दौरा किया था। साथ ही वहां पर चल रहे सिस्टम को समझा था। इसके बाद पंजाब ने कई स्तर पर सुधार किया है। पंजाब 43 तरह की सेवाएं लोगों को ऑनलाइन मुहैया करवाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

you
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com