2024 लोकसभा चुनाव भाजपा पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले लड़ेगी: अश्वनी शर्मा ।

जालंधर (ज़ीरो लाइन: वरिंद्र कुमार)2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले दम पर लड़ेगी। यह एलान भाजपा के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने किया। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से गठबंधन की चर्चाओं को खारिज कर दिया।

वे रविवार को मलोट में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतीश असीजा के ताजपोशी समागम में पहुंचे थे। शिअद पर कटाक्ष करते हुए अश्वनी शर्मा ने कहा कि उनका शिअद से गठबंधन पहले भी सियासी नहीं था, वो भी पंजाब के हालात सुधारने के उद्देश्य से किया गया था। शिअद भाजपा का साथ उस समय छोड़कर भाग गया जब भाजपा को पंजाब में शिअद की जरूरत थी। ये कैसा सियासी गठबंधन है, जिसमें पिता मुख्यमंत्री थे और बेटा उप मुख्यमंत्री।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का भला सिर्फ भाजपा कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जहां श्री करतारपुर साहिब का रास्ता खुलवाने का कार्य किया। वहीं काली सूची में पड़े बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भी उचित कदम उठाए हैं। साथ ही बीते दिनों ही वीर बाल दिवस भी मनाया गया है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है। रोजाना ही कत्लेआम, डकैती, लूटपाट हो रही है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पंजाब के लोगों ने आप को बहुमत से जिता तो दिया लेकिन जीत के बाद ये सरकार कुंभकर्ण की नींद सो रही है। अब लोगों की अगली आस सिर्फ भाजपा से है क्योंकि लोग शिअद, कांग्रेस और आप का कार्यकाल देख चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

you
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com