सुक्खू सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चाओं का बाजार गर्म ।

HIMACHAL PRADESH ( ज़ीरो लाइन : ब्यूरो)हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार (कैबिनेट पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसे में कांग्रेस के सभी कैंप के दावेदार विधायक कैबिनेट में जगह बनाने के लिए जुगत भिड़ा रहे हैं।
राजनीतिक सूत्र बताते हैं कि विधानसभा सत्र के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। सुक्खू सरकार ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के अलावा 11 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल होना है। इसके लिए सीएम माथापच्ची करने के साथ ही पार्टी हाईकमान से सभी राय-मशविरा तक कर चुके हैं।
कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि सुक्खू सरकार ने मंत्री की कुर्सी पाने के लिए कांग्रेसी विधायक अपने-अपने समर्थक विधायकों के साथ लॉबिंग कर रहे हैं। राजनीतिक सूत्रों की बात मानें तो राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी कार्ड का इस्तेमाल कर विधायक मंत्रिमंडल में जगह पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू, और मुकेश अग्निहोत्री के मुख्यमंत्री, और डिप्टी सीएम की शपथ लेने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर जमकी विचार-विर्मश किया था। मालूम हो कि सुक्खू ने नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों के साथ कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से गुरुवार को उनसे मुलाकात की थी।
मंत्रिमंडल चेहरों के बीच सुक्खू ने इस बात के भी साफ संकेत दिए थे कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह कैबिनेट में जरूर शामिल होंगे। सुक्खू सरकार के सामने हर जिले में एक विधायक का प्रतिनिधित्व करते हुए संतुलन बैठाना भी किसी चुनौती से कम साबित नहीं होने वाला है।
आपको बता दें कि 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वापसी करते हुए जीत हासिल की थी। 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीटें जीतकर कांग्रेस ने भाजपा से राज्य की सत्ता छीनी थी। विधानसभा चुनाव में भाजपा को 25 सीटें मिली थीं, जबकि तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीते थे।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर से शुरू होगा। इसी दिन हिमाचल के नवनिर्वाचित विधायक भी शपथ लेंगे। राज्य की 14वीं विधानसभा का यह पहला सत्र होगा। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा की ओर से शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।
अधिसूचना के मुताबिक, राज्यपाल राजिंदर विश्वनाथ अर्हलेकर ने धर्मशाला के पास तपोवन विधानसभा परिसर में 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र आहूत किया है। बयान में कहा गया है कि सत्र के दूसरे दिन 23 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा, जिसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर 24 दिसंबर को चर्चा होगी और उसी दिन इसे पारित किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस की प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शुक्रवार को राहुल गांधी के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कदमताल करते हुए दिखे। हिमचाल में शपथ लेने के बाद कैबिनेट में किसका नाम शामिल करना है इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं।
गुरुवार को हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू ने साफ कर दिया था कि, कैबिनेट में विक्रमादित्य को जगह मिलेगी और वो मंत्रिपिरषद में भी रहेंगे। लेकिन कैबिनेट के और नामों पर राहुल गांधी से चर्चा करने के लिए हिमचाल प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता यहां मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

you
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com