महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर बेटी देखने आए युवक के साथ फरार।

पश्चिम बंगाल ( ज़ीरो लाइन: ब्यूरो) आज हम आपको शादी से जुड़ी एक हैरान कर देने वाले मामले के बारे में बताने जा रहे हैं। एक युवक शादी के लिए लड़की देखने गया। परिवार वालों ने खूब मेहमान नवाजी भी की।
लेकिन, उस लड़की को युवक पसंद नहीं आई। हैरानी के बात ये कि इस दौरान युवक को उसकी मां पर दिल आ गया। बाद में, वह लड़की की मां को लेकर भाग गया। अब ये मामला पुलिस तक पहुंच गया है। ये पूरा मामला पश्चिम बंगाल के मालदा का है।
मिली जानकारी के अनुसार गजोल थाना क्षेत्र करकच पंचायत के इचाहार गांव में एक युवक शादी के लिए लड़की देखने के लिए आया था। जहां उसकी जमकर खातिरदारी हुई। लेकिन, उस लड़की को युवक पसंद नहीं आई। इस दौरान, युवक को उसकी मां पर लड़के का दिल आ गया। बाद में, वह लड़की की मां को लेकर भाग गया। इस घटना के बाद, इलाके में हड़कंप मच गया।
इसे लेकर महिला के पति ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर, महिला की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर बेटी देखने आए युवक के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद पूरा परिवार सकते में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

you
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com