अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिली”””अक्षय कुमार के पास थी कनाडा की नागरिकता ।

मुंबई ( ज़ीरो लाइन: ब्यूरो) स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिल गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर खुद यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है।

एक्टर ने लिखा है, ‘दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी।’

आपको बता दें कि अब तक अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता थी। अब वह वापस भारत की नागरिकता पाकर बेहद खुश हैं। एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर फैंस को यह जानकारी दी है। उन्होंने बाकायदा पासपोर्ट की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ लिखा है, ‘दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।’
एक्टर की इस पोस्ट पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। उनके फैंस के बीच खुशी का माहौल है। एक यूजर ने लिखा, ‘अक्षय कुमार जब भी आते हैं तो नफरती चिढ़ने लगते हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हमारे दिल में तो आप बहुत पहले से ही सिटीजनशिप बना चुके हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप तो पहले से ही भारतीय हैं। यह तो सिर्फ एक डॉक्यूमेंट है। आपके लिए अलग ही सम्मान है।’
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म ‘ओएमजी 2’ को लेकर चर्चा में हैं। 11 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि यह फिल्म 2012 में आई अक्षय कुमार की ‘ओएमजी’ का सीक्वल है।
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला सनी देओल की ‘गदर 2’ से हो रहा है। कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म अब तक 75.17 करोड़ रूपये का कारोबार कर चुकी है। बता दें कि ‘ओएमजी 2’ में अक्षय के अलावा यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी भी अहम रोल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

you
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com