प्रदेश में बिगड़ते माहौल से उद्योगपति व आम जनमानस में दहशत :पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया

राजपुरा ( ज़ीरो लाइन: संदीप अरोड़ा) भाजपा पंजाब से पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों को गुमराह कर सता प्राप्त की। लेकिन अब लोगों को समझ आ चुका है कि ठग पार्टी के झांसे में आकर वे गुमराह हो गए हैं।
यह बात मनोरंजन कालिया ने राजपुरा में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव मित्तल के निवास स्थान पर कुछ पत्रकारों को जानकारी देते हुए कही। कालिया ने कहा कि सरकार पिछले 9 महीने में हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है प्रदेश में बिगड़ते माहौल से उद्योगपति व आम जनमानस में दहशत है। लोग अपना सामान समेट कर प्रदेश से बाहर व्यापार शिफ्ट करने का मन बना रहे हैं। इतना ही नहीं पंजाब में दोबारा आतंकवाद के बढ़ते कदम व गैंगस्टरों द्वारा व्यपारियों व आम लोगों की दिन दिहाड़े हत्या कर देना आम बात हो गई है। इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
राजपुरा में शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया पत्रकारों से बात करते हुए। साथ हैं भाजपा नेता संजीव मित्तल व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

you
PHP Code Snippets Powered By : XYZScripts.com